भोपाल. एमपी की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 13 जनवरी को मंत्रालय में हुई. बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट में परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर ग्वालियर व्यापार मेला 2026 और उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2026 में नई गाडिय़ां खरीदने पर परिवहन टैक्स में 50 प्रतिशत छूट दिए जाने पर चर्चा हुई और बाद में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
ग्वालियर व्यापर मेला 25 दिसंबर से शुरू हो हुआ है. शुरुआत में ही मेले में नई गाडिय़ां खरीदने पर परिवहन टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया था. जिस पर आज यानी 13 जनवरी की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई है. करीब 19 दिन बाद प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है
शिक्षकों को बड़ी राहत, चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना मंजूर
शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतन मान योजना लागू करने की मंजूरी दी गई. इसमें सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा नए शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षक शामिल होंगे. इस पर 322.34 करोड़ का अनुमानित व्यय आएगा. यह शिक्षकों के लिए राहतभरा निर्णय है.










