गुटखा किंग कमला पसंद और राजश्री के मालिक की पुत्रवधू ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

नई दिल्ली. दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़ी महिला की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है. कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. हालांकि, दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी. दोनों के एक 14 साल का लड़का है. आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है. दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है. वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें