MP : कक्षा 3 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव, अब 8 से 12 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

भोपाल ब्यूरो

मध्यप्रदेश में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब नई तिथियों पर आयोजित होंगी। राज्य शिक्षा केन्द्र ने शनिवार को घोषणा की कि 24 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को बढ़ाकर 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। नई समय-सारिणी जारी होने के साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को तुरंत इसकी जानकारी दें, ताकि परीक्षा की तैयारी पर कोई असर न पड़े।
यह निर्णय वर्तमान में प्रदेशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यापक व्यस्तता को देखते हुए लिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके, इसलिए समय-सारणी में संशोधन किया गया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!