अस्पताल से धर्मेंद्र की बीमारी का वीडियो लीक करने पर कर्मचारी गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निजी क्षणों का वीडियो लीक होने के मामले में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के एक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुप्त रूप से धर्मेंद्र और उनके परिजनों का वीडियो आईसीयू (ICU) के अंदर रिकॉर्ड किया था, जो 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में धर्मेंद्र को अस्पताल के बेड पर बेहोश अवस्था में लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, अन्य परिवारजनों के साथ पास में खड़े हैं। वीडियो में सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल भी दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर को वीडियो में बिलखते हुए देखा गया, जिससे दृश्य बेहद भावनात्मक हो गया।

पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी अस्पताल कर्मचारी को गोपनीयता भंग करने और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कर्मचारी ने यह वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था और बाद में किसी परिचित को भेजा, जहां से यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल गई।

घटना सामने आने के बाद धर्मेंद्र के परिवार और बॉलीवुड जगत में आक्रोश की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया और प्रशंसकों से गोपनीयता बनाए रखने की अपील की।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!