बिहार : दुलार चंद यादव हत्याकांड में बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा की घटना ने राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है. बिहार की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है. बिहार के मोकामा में जन सुराज के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जदयू नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दुलारचंद की हत्या के बाद से ही बाहूबली नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राजद के कार्यकर्ता और दुलारचंद के परिजन लगातार सरकार का विरोध कर रहे थे.

बाहुबली नेता अनंत सिंह इस विधानसभा चुनाव में मोकामा की सीट से जदयू की सीट की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में अनंत सिंह की गिरफ्तारी से चुनाव से पहले एनडीए को एक झटका लगा है. अब तक एनडीए राजद पर जंगलराज का आरोप लगाती आ रही थी, ऐसे में एनडीए के प्रत्याशी का हत्याकांड में गिरफ्तार हो जाना, वो भी चुनाव से ठीक पहले. इस घटना ने पटना की राजनीति में उथल पुथल ला दिया है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!