एमपी बोर्ड 12वीं की भूगोल परीक्षा की तिथि में बदलाव

भोपाल ब्यूरो

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 5 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 7 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल एग्जाम उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!