धनतेरस आज, जानिए शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

सागर ब्यूरो 

आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. भारत में दिवाली का महोत्सव की शुरुआत धनतेरस यानी धनत्रयोदशी से हो जाती है. इस दिन कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. किंवदंती है कि इसी दिन देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं और अपने साथ समृद्धि लेकर आई थीं और उनके साथ धन के देवता कुबेर भी आए थे. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आप जो भी खरीदते हैं, उसका लाभ पूरे साल जातक को प्राप्त होता है. इसलिए, लोग इस दिन सोना-चांदी और यहां तक कि वाहन भी खरीदते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आज खरीदारी और पूजन का क्या मुहूर्त रहने वाला है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा.
धनतेरस पर पहला मुहूर्त आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. उसके बाद दूसरा मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक रहेगा.
खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त

शुभ काल- सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक
लाभ उन्नति मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक

चर काल- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक

धनतेरस पर ये रहेगा पूजन का मुहूर्त 

द्रिंक पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर आज पूजन का मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में आप मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें, जिनकी उपासना से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.

कितने बजे जलेगा यम का दीपक

धनतेरस के दिन सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार पर चार मुखी यम दीपक जलाया जाता है. जो कि यम देवता के लिए प्रज्वलित किया जाता है. इस अनुष्ठान को यम दीपक और दीपदान भी कहा जाता है, जो कि परिवार की सुख-शांति के लिए जलाया जाता है.

आज यम दीपक जलाने का मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट की रहेगी

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!