मोदी कैबिनेट ने इटारसी-भोपाल-बीना के बीच चौथी रेललाइन को मंजूरी दी

नई दिल्ली. आज मंगलवार 7 अक्टूबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट ने 4 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है. कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, सात रेलवे कॉरिडोर कुल रेल यातायात का 41 फीसदी हिस्सा वहन करते हैं. हमने हाल ही में इन कॉरिडोर को मजबूत करने और और अधिक जोडऩे के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि अब इन कॉरिडोर में फोर लेन और जहां संभव हो वहां 6 लेन बनाने का निर्णय लिया गया है.
कैबिनेट ने चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लभगभ 24,634 करोड़ रुपये है. मंत्रिमंडल ने जिन परियोजनाओं को हरी झंडी दी है, उनमें महाराष्ट्र के वर्धा से भुसावल के बीच 314 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाली तीसरी और चौथी लाइन हैं. महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के बीच 84 किमी लंबी चौथी लाइन, गुजरात के वडोदरा और मध्य प्रदेश में रतलाम के बीच 259 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन और मध्य प्रदेश में इटारसी-भोपाल-बीना के बीच 84 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन शामिल हैं.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!