सागर ब्यूरो
श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव श्री सुखदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावती तिवारी (रिटायर्ड शिक्षिका) का सोमवार 22 सितंबर की सुबह निधन हो गया लगभग 84 वर्षीय श्रीमती तिवारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी वे अपने पीछे दो पुत्र श्री सुधीर तिवारी (प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल सागर) एवं सुदेश तिवारी पत्रकार (स्थानीय संपादक आचरण सागर) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्तिधाम में सोमवार को शाम 4 बजे के लगभग होगा।











