टीकमगढ़ संवाददाता
जिला स्तरीय प्रश्न मंच कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक1टीकमगढ़ में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में जिला टीकमगढ़ के सभी विकासखंड पलेरा जतारा बलदेवगढ़ टीकमगढ़ के कक्षा पांचवी से आठवीं कनिष्ठ वर्ग में और कक्षा नौवीं से 12वीं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रश्न मंच कार्यक्रम में सहभागता की प्रकृति पर्यावरण वन्य जीव खनिज सम्पदा प्राकृतिक धरोहर जैव विविधता जल जीव तथा पर्यावरण के प्रति समर्पित प्रश्नों को पूछकर मोगली बघीरा भालू शेर आदि की छोटी-छोटी कहानी रुड्यार्ड किपलिंग की जंगल बुक पर प्रश्नों प्रश्नों को पूछ कर विद्यार्थियों में कौतूहल जिज्ञासा देखने को मिली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच एस चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें हमेशा प्राकृतिक धरोहरों को एवं संस्कारों को बचाकर रखना चाहिए तथा प्रकृति की देखभाल हेतु विद्यालय मे और अन्य सुरक्षित स्थानों पर वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें तथा प्रदूषण मुक्त इस धरती को करें तभी हम इस धरती मां का कर्ज उतार सकते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव द्वारा की गई कार्यक्रम संचालन नोडल अधिकारी भरतजी त्रिपाठी द्वारा किया गया कार्यक्रम में क्वेज़ मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा मुरली मनोहर अर्जरिया विकास जैन अतुल रावत द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संचालित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जय हिंद जोशी श्रीमती राजकुमारी यादव श्री ऋषभ वेद श्री राजेंद्र जैन श्री राजकुमार जैन एवं समस्त विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे
प्रश्न मंच कार्यक्रम में जिला स्तर से राज्य स्तर मोगली प्रतियोगिता पेंच अभ्यारण सिवनी हेतु बल्देवगढ़ विकासखंड से कनिष्ठ वर्ग में रोहन प्रजापति कक्षा 8 कुमारी रंजना अहिरवार कक्षा 7 माध्यमिक शाला जिनागढ़ एवं जतारा विकासखंड से वरिष्ठ वर्ग में अमर सिंह कुशवाहा कक्षा 12शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगुवा अंशिका सोनकिया कक्षा 12 शासकीय उ माध्यमिक विद्यालय दिगोड़ा का चयन किया गया कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान टीकमगढ़ एवं तृतीय स्थान पलेरा विकासखंड को मिला एवं वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पलेरा पर तृतीय स्थान टीकमगढ़ को प्राप्त हुआ सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम आभार प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा द्वारा किया गया











