MP : लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम का ऐलान

भोपाल ब्यूरो

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। नरेला में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री और नरेला से विधायक विश्वास सारंग को राखी बांधी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई दूज से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्होंने संबोधन में संकेत दिए कि दीपावली के बाद योजना में छूटी बहनों को भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों लाखों बहनें वाले कितने सौभाग्यशाली हैं। अभी लाडली बहनों के हाथ उठाने का कहा तो लगा कि कोई बचा नहीं। सीएम ने कहा कि यदि कोई बचा है तो चिंता मत करना, हो सकता है दीपावली के बाद उनको भी लड्डू मिलेंगे। रक्षाबंधन पर 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त आए। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में तीन हजार रुपए दिए जाएंगे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!