सागर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

सागर ब्यूरो 

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड में शनिवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मारपीट और बीच-बचाव में उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी पक्ष के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक पर बेरहमी से हमला करते दिख रहे हैं।

मृतक की पहचान अरविंद अहिरवार (30) निवासी संत रविदास वार्ड के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक का छोटा भाई साहब अहिरवार अपने घर के पास संत रविदास मंदिर के बाहर बैठा था, तभी उसका विवाद रिश्तेदार जीवन लाल अहिरवार, प्रभु दास अहिरवार और कुछ अन्य लोगों से हो गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और खपचे (सब्जी काटने की कैंची) से हमला कर दिया। इस दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दो आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!