होटल में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, बॉयफ्रेंड ने नग्न अवस्था में सड़कों पर लगाई दौड़

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के एक ओयो होटल में प्रेमी के साथ एक महिला मौज-मस्ती में मस्त थी. उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी ये करतूत उसे मुसीबत में डाल सकती है. बिना कपड़ों में प्रेमी के साथ रोमांस करने में व्यस्त थी. तभी पति आ धमका और उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ धरदबोचा. उसके बाद प्रेमी बिना कपड़ों के ही भागते नजर आया.

पति को पत्नी के रंगरेलियां की भनक लग गई थी. पति अपने रिश्तेदारों के साथ ओयो होटल में पहुंचा और जिस रूम में उसकी बीवी अपने आशिक के साथ ठहरी थी, उसका दरवाजा खटखटाया. महिला और उसके आशिक को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका पति बाहर खड़ा है. जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला महिला और उसका प्रेमी न्यूड अवस्था में दिखा. पति को देखते ही महिला बाथरूम में भागी.

वहीं महिला का प्रेमी न्यूड अवस्था में अपनी नीले रंग की अंडरवियर लेकर होटल के तीसरे मंजिल से छलांग लगाकर हाईवे पर भागता दिखा. उसके बाद महिला के पति ने मामले की जानकारी देकर पुलिस बुलाई. इस दौरान महिला ने सारा आरोप अपने आशिक पर मढ़ते हुए कहा कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया है.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!