महिला के घर रंगे हाथ पकड़ा गया एसआई, बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

इंदौर ब्यूरो 

इंदौर के खजराना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिलाओं ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की जमकर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, महिलाओं ने एसआई सुरेश बुनकर को डंडों से पीटा, उसे बिजली के खंभे से बांधने की कोशिश की और उसके कपड़े उतारने तक का प्रयास किया। यह घटना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गई।खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर पर मौजूद था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि पिछले दो महीनों से सुरेश उस महिला के संपर्क में था और उसके घर आना-जाना कर रहा था। गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में था और गालियां दे रहा था, साथ ही उसकी स्थिति आपत्तिजनक थी, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एसआई की पिटाई की सूचना पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के विरोध के चलते प्रारंभ में वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद बड़ी मुश्किल से सुरेश बुनकर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!