किक्रेटर रिंकू सिंह शादी से पहले पहुंचे ससुराल, उन्हें देख सांसद प्रिया सरोज का ऐसा था रियेक्सन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है. हर तरफ सिर्फ इस खूबसूरत जोड़ी को लेकर ही बातें की जा रही है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार है और जिस तरह से ये दोनों से मिलते नजर आए वो दिल लूटने वाला है. सगाई के बाद पहली बार जब रिंकू सिंह ससुराल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. सास दरवाजे पर उनके लिए फूलों से भरा थाल लेकर आई तो होने वाली पत्नी प्रिया शर्म से लाल हो गई.

सोशल मीडिया पर इस वक्त रिंकू सिंह का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने 8 जून को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ में सगाई की. दोनों की सगाई में क्रिकेट जगत की हस्ती समेत बड़े नेता शामिल हुए. 3 साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी. इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

सगाई के बाद पहली बार रिंकू सिंह अपने ससुराल पहुंचे तो उनका बहुत ही शानदार स्वागत हुआ. दरवाजे पर जब वो आकर खड़े हुए तो उनके लिए सास गुलाब की पंखुड़ी से भरी थाल लेकर पहुंची. रिंकू ने सबसे पहले सास के पैर छुए और फिर उन्होंने होने वाले दामाद को टीका लगाया. इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी को रिंकू के ऊपर छीटा. जब वो घर के अंदर पहुंचे तो उनके इंतजार में पूरा परिवार जमा था. सबने उनको गुलाब का फूल देकर स्वागत किया.

प्रिया हुई शर्म से लाल

इन सबके बीच रिंकू सिंह की नजरें होने वाली पत्नी प्रिया सरोज को तलाश रही थी. आखिर में वो भी हाथ में गुलाब लिए आई और छट से इसे पकड़ाकर भाग भागी चली गई. उनके चेहरे पर अलग की लाली थी. वो बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थी. चेहरे पर वही प्यारी मुस्कान थी जो सबने सगाई पर देखी थी. सगाई की अंगूठी पहनते ही वो स्टेज पर भावुक हो गई थी और उनकी आंखें भर आई.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!