वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की घोषणा पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का करणी सेना ने किया स्वागत

सागर ब्यूरो 

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया जी द्वारा कर्रापुर में महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा कर्रापुर में लगाने की घोषणा करने पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों ने विधायक लारिया का किया स्वागत।*

विधायक बोले जल्द से जल्द वीर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति कर्रापुर में लगाई जाएगी, हम लोगों ने जगह देख ली हैं। नगर परिषद इस दिशा में कार्य शुरू कर चुकी हैं। स्वागत अवसर पर करणी सेना परिवार जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, अन्य पदाधिकारी क्रमशः नरेंद्र सिंह, मिडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, डॉ. जसवंत सिंह राजपूत,जयहिंद सिंह ,रामजी सिंह राजपूत, संदीप भापेल, रामजी भापेल, जाहर सिंह बरकोटी, सुरेंद्र सिंह सरखेड़ा, राजेन्द्र सिंह कुष्मी, राजदीप सिंह बरकोटी, जयहिंद सिंह कुष्मी, डॉ.वीर सिंह मोकलपुल व अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें