ओडिशा की लेडी IAS पर 95 लाख की ठंडी के आरोप से सनसनी, जमीन दिलाने का झांसा देकर जान से मारने की धमकी

भुवनेश्वर. ओडिशा में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर गंभीर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप सामने आए हैं, जिसने प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है. राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ अधिकारी अराधना दास पर आरोप है कि उन्होंने जमीन दिलाने का झांसा देकर एक दिव्यांग व्यक्ति से 95 लाख रुपये ठग लिए और बाद में पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और अब कार्रवाई के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला कटक जिले के सीडीए क्षेत्र में जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है. शिकायतकर्ता कमल कुमार भावसिंका, जो दिव्यांग हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बीना भावसिंका ने अराधना दास को 2400 वर्गफुट के एक आवासीय प्लॉट के बदले कुल 95 लाख रुपये का भुगतान किया था. यह राशि दो अलग-अलग माध्यमों से दी गई, जिसमें करीब 85 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 10 लाख रुपये नकद दिए गए थे.

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2022 में हुए इस सौदे के तहत अधिकारी ने जमीन के लीज अधिकार ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पूरी रकम मिलने के बावजूद उन्होंने न तो जमीन का हस्तांतरण किया और न ही पैसे लौटाए. जब पीड़ित ने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें टालमटोल जवाब दिए गए और बाद में कथित तौर पर धमकाया भी गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब कमल कुमार ने अधिकारी से मुलाकात कर पैसे वापस मांगे, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, यहां तक कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई.

और पढ़ें

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!