OYO की नई पॉलिसी : अब अविवाहित कपल्स को होटल में नहीं मिलेगी एंट्री

दिल्ली ब्यूरो 

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी शुरुआत मेरठ से की गई है। नई पॉलिसी के तहत, अब अविवाहित जोड़ों को OYO होटलों में चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जोड़ों को चेक-इन के समय वैध पहचान पत्र और उनके रिश्ते का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह नियम ऑनलाइन बुकिंग और होटल में सीधी बुकिंग दोनों पर लागू होगा। स्थानीय सामाजिक और कानूनी मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए, OYO ने अपने पार्टनर होटलों को बुकिंग अस्वीकार करने का अधिकार दिया है।

OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम समाज और कानून की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इस पॉलिसी का प्रभाव समय-समय पर समीक्षा के आधार पर देखा जाएगा। OYO का मानना है कि यह बदलाव परिवारों, व्यापारियों, धार्मिक यात्रियों और छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि ग्राहक OYO पर लंबे समय तक भरोसा करें। अगर यह पॉलिसी मेरठ में सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

OYO ने पॉलिसी को लागू करने के साथ ही अन्य सुधारात्मक कदम भी उठाए हैं: पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ मिलकर सुरक्षित आतिथ्य सेवाओं पर सेमिनार आयोजित करना।
अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट करना। OYO का नाम बिना अनुमति इस्तेमाल करने वाले होटलों पर कार्रवाई करना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *